झारखंड से हो रही थी मवेशियों की तस्करी, बंगाल पुलिस ने मित्तरपुर नाका पर वाहन समेत चालक को धर दबोचा

पाइकर थाना पुलिस ने बीरभूम में मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

बीरभूम जिले के पाइकर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर ले जाए जा रहे मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन से तीन गाय और एक बछड़ा बरामद किया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया.

चालक के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मित्तरपुर नाका प्वाइंट पर विशेष नाकाबंदी की गई थी. इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई. जांच में वाहन में तीन गाय और एक बछड़ा मिले. चालक से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चालक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

दस्तावेज नहीं मिलने के बाद पुलिस ने चालक अब्दुल अजीम को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया. आरोपी को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को किस उद्देश्य से और किन लोगों के इशारे पर जंगीपुर ले जाया जा रहा था तथा इस कथित तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >