कार पलटी, बाल-बाल बचे चिकित्सक

घटना की खबर सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे घायल चिकित्सक को बाहर निकाला.

आसनसोल. आसनसोल के एचएलजी मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में इएसआइ अस्पताल के चिकित्सक जय शंकर साहा मामलू रूप से घायल हो गये. तेज रफ्तार से जा रही उनकी कार अपना नियंत्रण खोकर विपरीत दिशा में जाकर डिवाइडर से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गयी. घटना की खबर सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे घायल चिकित्सक को बाहर निकाला. इस घटना में कार का एयर बैग खुला हुआ था. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी. यहीं नहीं कार विपरीत दिशा में जाकर डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गयी थी. गनीमत थी कि विपरीत दिशा में कोई अन्य वाहन नही था. जिससे हादसा और भयावह हो सकता था. हादसे में चिकित्सक जय शंकर साहा मामूली रूप से घायल हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर आये और अपनी कार को मिनी क्रेन की मदद से गैरेज लेकर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >