कुल 25 यात्री हुए घायल, चालक हुआ गिरफ्तार, मामला दर्ज

पूर्व मेदिनीपुर जिला के एगरा में मोहनपुर से प्रयागराज (महाकुंभ) के लिए निकली एक यात्री बस मंगलवार सुबह कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबूडी नाका के पास एनएच-19 पर लगी बैरिकेड को तोड़ते हुए किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गये और बस में सवार लगभग सभी यात्रियों की थोड़ी-बहुत चोटें लगी. बस में सवार कुल 60 यात्रियों में से 25 को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

आसनसोल.

पूर्व मेदिनीपुर जिला के एगरा में मोहनपुर से प्रयागराज (महाकुंभ) के लिए निकली एक यात्री बस मंगलवार सुबह कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबूडी नाका के पास एनएच-19 पर लगी बैरिकेड को तोड़ते हुए किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गये और बस में सवार लगभग सभी यात्रियों की थोड़ी-बहुत चोटें लगी. बस में सवार कुल 60 यात्रियों में से 25 को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

जिसमें 23 को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. दो यात्रियों, बेलदा उत्तर आसदा की निवासी गीता रानी दास (60) और खड़गपुर तालबगिड़ा निवासी रॉबिन कर (60) को अस्पताल में दाखिल किया गया. श्री कर को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए शाम को अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गये. इस दुर्घटना में एम्स भुवनेश्वर के चिकित्सक डॉ. एस सतपति भी घायल हुए. वे भी इस बस से कुंभ जा रहे थे. मामले में पुलिस ने कोलकाता न्यू अलीपुर इलाके का निवासी व बस चालक परमेश्वर भुईं (35) को गिरफ्तार किया है. वह काफी ज्यादा नशे में था. ब्रेथ एल्कोहल एनालाइजर में जांच के दौरान बीआरएसी 198 पॉइंट मिला, जो काफी ज्यादा था. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया. हालांकि ट्रक खराब होकर सड़क किनारे खड़ी थी. खबर लिखे जाने तक यात्री डुबूडी नाका के पास ही एक होटल के पार्किंग में रुके हुए हैं. बस मालिक दूसरा बस भेजने का आश्वासन दिया है. यात्री कुंभ जाएंगे या अपने घर वापस लौटेंगे, यात्रियों ने यह निर्णय लिया है. अधिकांश यात्री इस दुर्घटना के बाद घर वापस लौटने के पक्ष में हैं.

बस के यात्रियों ने बताया कि बस खुलने का समय अपरान्ह तीन बजे था, लेकिन यह बस रात ग्यारह बजे खुली. इस बस में पूर्व मिदनापुर जिला के विभिन्न इलाकों के अलावा बांकुड़ा के भी यात्री थे. चालक नशे में था. सुबह तीन बार बस दुर्घटना होने से बची. मेजिया में एक स्कूल बस को घसीटती हुई बस निकली. रानीगंज में एक बाइक को हल्का सा टच कर दिया. चालक इसप्रकार गाड़ी चला रहा था कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है. उसे समझाने पर वह यात्रियों पर ही भड़क गया. उसे बार-बार कहा जा रहा था कि बस को धीरे व सावधानी से चलाएं. रात से ही वह अजीब हरकत कर रहा था. सुबह बंगाल-झारखंड बॉर्डर पर पुलिस के नाका बैरिकेड को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. तीन लोगों का हाथ टूटा है, अनेकों का सिर फटा, नाक पर चोट लगी, कमर, घुटना में भी चोटें लगी है. चालक की एक गलती से 60 लोगों के महाकुंभ स्नान पर ग्रहण लग गया, महाकुंभ का यह संयोग अब इन यात्रियों को देखना अपने जीवन में नसीब नहीं होगा. 26 को शिवरात्रि के दिन सभी कुंभ में डुबकी लगाने के लिए निकले थे. जो अब पूरा नहीं होगा. खबर लिखे जाने तक सारे यात्री कुल्टी में ही फंसे थे. कुछ घायल यात्री अपने परिजनों के साथ वापस लौट गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >