बोलपुर अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बीरभूम जिले के बोलपुर महकमा अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला मरीज की प्रसव के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ने पर शांति निकेतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया.

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर महकमा अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला मरीज की प्रसव के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ने पर शांति निकेतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान फैंसी घोष (22) के रूप में हुई है, जो बोलपुर थाना क्षेत्र के मुलूक की रहने वाली थी. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को प्रसव पीड़ा के कारण फैंसी को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संतान को जन्म देने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि फैंसी की तबीयत खराब होने के बाद उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, लेकिन चार घंटे तक कोई उपचार नहीं किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसी लापरवाही को लेकर परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया. घटना के संबंध में अस्पताल अधीक्षक को शिकायत दर्ज करायी गयी है, वहीं परिजनों ने शांति निकेतन थाना में भी इस मामले की शिकायत की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >