पुआल के नीचे ड्रम में मिले झोला भर बम, बंगाल चुनाव से पहले बीरभूम में दहशत

Bolpur Bomb Scare: बीरभूम के बोलपुर थाना इलाके के सियान में पुआल में छिपाकर रखे ड्रम और झोला भर बम बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक 20 से ज्यादा बम हो सकते हैं. बम निरोधक दस्ता को सूचना दी गई है. चुनाव से पहले इलाके में दहशत और सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज.

Bolpur Bomb Scare| बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बोलपुर के सियान इलाके में सोमवार सुबह माहौल अचानक टेंशन मोड में चला गया. बीरभूम जिले के इस इलाके में कैनल पाड़ के पास पुआल के ढेर में छिपाकर रखे ड्रम और झोला भर बम मिले. खबर फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी.

पुलिस ऑन स्पॉट, जांच शुरू

सूचना मिलते ही बोलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. नानूर विधानसभा क्षेत्र के इस पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती अनुमान है कि ड्रम और झोले में 20 से ज्यादा बम हो सकते हैं.

बम निरोधक दस्ता को दी सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता को भी खबर दी गयी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है और किसी को उस जगह नहीं जाने दिया जा रहा है, जहां बम मिले हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव से पहले बढ़ी सियासत

  • स्थानीय लोगों का कहना है कि लाभपुर के बाद अब बोलपुर में बम बरामद होना इस बात का संकेत है कि विधानसभा चुनाव से पहले जिले में असामाजिक तत्व बम इकट्ठा कर रहे हैं.
  • भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले अशांति फैलाने के लिए शासक दल के लोग ऐसा कर रहे हैं.
  • पश्चिम बंगाल की रूलिंग पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नेताओं ने इन आरोपों को खारिज किया है.

किसने और क्यों छिपाए बम?

सबसे बड़ा सवाल है कि इतने बम वहां किसने छिपाए और किस मकसद से. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में तृणमूल पार्षद के घर बम से हमला, भाजपा ने बताया गुटबाजी में संघर्ष का नतीजा

खेत में गिरा रहस्यमय उपकरण, बम समझ दहशत में आये बर्दवान के लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >