जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनाली गांव के पास शनिवार सुबह भाजपा शक्ति प्रमुख हाबूलाल गोप का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. वह आड़सा थाना क्षेत्र के बेलडी गांव के निवासी थे. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. मृतक के भांजे गिरधारी गोप ने बताया कि शुक्रवार शाम दोनों मोटरसाइकिल से कनाली गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. रात में तेज बारिश के दौरान हाबूलाल गोप से संपर्क टूट गया. काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर मैदान में उनका शव मिला. परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया है.
भाजपा ने लगाया हत्या का आरोप
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हाबूलाल गोप सक्रिय कार्यकर्ता थे और जयपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलडी गांव में शक्ति प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. पार्टी नेताओं ने तृणमूल समर्थित लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.
तृणमूल ने जांच की मांग की
तृणमूल नेता सुषेन माझी ने आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में लग गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.