बर्दवान में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन जुलूस के साथ प्रार्थियों का नामांकन

पूर्व बर्दवान जिले में मंगलवार को भाजपा ने नामांकन के दौरान जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया.

बर्दवान.

पूर्व बर्दवान जिले में मंगलवार को भाजपा ने नामांकन के दौरान जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया. गलसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजू पात्र त्रिशूल लेकर जेसीबी मशीन के बकेट पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस में शामिल हुए और डीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. जिले की नौ िवधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन-पत्र दाखिल किये.

शहर में निकला विशाल जुलूस

बर्दवान रेलवे स्टेशन के बाहर से निकला जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा. इसमें जिला नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे.

कई सीटों पर दाखिल हुए नामांकन

जिले की 16 विधानसभा सीटों में से बर्दवान डीएम कार्यालय में बर्दवान उत्तर, बर्दवान दक्षिण, मेमारी, जमालपुर, गलसी, खंड घोष, आउस ग्राम, रायना और भातार सीटों के कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

नेताओं ने साधा निशाना

नामांकन से पहले आयोजित सभा में गलसी के प्रत्याशी राजू पात्र और बर्दवान दक्षिण की प्रत्याशी मौमिता विश्वास मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया. मौमिता विश्वास मिश्रा ने कहा कि इस बार राज्य में गेरुआ अबीर उड़ेगा और सरकार बदलेगी. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि नामांकन के दौरान हुए शक्ति प्रदर्शन से सत्ताधारी दल में घबराहट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >