बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे राजू पात्रा

BJP Candidate Car Accident: पूर्व बर्धमान जिले में भाजपा प्रत्याशी राजू पात्रा की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी. इसमें विमान राय घायल हो गये. राजू पात्रा ने टीएमसी पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

BJP Candidate Car Accident| पानागढ़, मुकेश तिवारी : पूर्व बर्धमान जिले के बुदबुद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें गलसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजू पात्रा की गाड़ी को एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि भाजपा प्रत्याशी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के वक्त राजू पात्रा कार में नहीं थे. इसलिए उनकी जान बच गयी. हालांकि, कार में सवार भाजपा के जिला नेता और इलेक्शन एजेंट विमान राय घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजपा समर्थकों में इस घटना के बाद से आक्रोश देखा जा रहा है.

बैठक से लौटते समय हुआ हादसा

भाजपा प्रत्याशी राजू पात्रा और उनके कार्यकर्ता दुर्गापुर में एक चुनावी बैठक में शामिल होने गये थे. बैठक खत्म होने के बाद राजू पात्रा दूसरी गाड़ी में थे, जबकि उनके इलेक्शन एजेंट विमान राय इस कार से घर लौट रहे थे. बुदबुद बाईपास के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

साजिश या साधारण दुर्घटना? छिड़ा सियासी संग्राम

हादसे के तुरंत बाद भाजपा प्रत्याशी राजू पात्रा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर क्षतिग्रस्त कार का वीडियो साझा किया और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला. राजू पात्रा ने दावा किया कि यह कोई इत्तेफाक नहीं, तृणमूल कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है. उन्हें डराने और रास्ते से हटाने के लिए उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC ने राजू पात्रा पर किया पलटवार

तृणमूल कांग्रेस के नेता दोलन राय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना है. भाजपा प्रत्याशी चुनाव के समय जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए इसे मुद्दा बना रहे हैं. टीएमसी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : माछ-भात पर घमासान, पोइला बैसाख पर TMC की चेतावनी- भाजपा जीती तो नहीं खा पायेंगे मछली, शुभेंदु का पलटवार

BJP Candidate Car Accident: दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बुदबुद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हाईवे पर लगे सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के जरिये टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रहे हैं. यह तकनीकी खराबी, ड्राइवर की लापरवाही या कोई और कारण है, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

बंगाल की सियासत में ‘आया राम, गया राम’, 2021 की जीत के बाद 10 विधायकों ने बदला पाला, BJP को सबसे बड़ा झटका

अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- 2021 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी TMC

बंगाल चुनाव 2026 से पहले अमित शाह का बड़ा वादा- सत्ता में आते ही वापस होंगे गोरखा समाज पर दर्ज सभी पुलिस केस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >