बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

सोमवार को लक्ष्मी पूजा के बाद मंगलवार की सुबह वह अपने घर के लिए सब्जियां और मछली खरीदने बरजोरा बाजार आये थे.

बांकुड़ा. मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बांकुड़ा-दुर्गापुर राज्य राजमार्ग संख्या 9 पर बरजोरा के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम मृत्युंजय आखुली (46) था, जो बेलियातोर थाना क्षेत्र के दधिमुख इलाके के पुरुनिया गांव का निवासी था. सोमवार को लक्ष्मी पूजा के बाद मंगलवार की सुबह वह अपने घर के लिए सब्जियां और मछली खरीदने बरजोरा बाजार आये थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन दुर्गापुर से बांकुड़ा जा रही बस का चालक इतनी तेज गति से वाहन चला रहा था कि एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय उसने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे मृत्युंजय आखुली की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. बरजोरा थाने की गश्ती पुलिस वैन मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मृत्युंजय को बरजोरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और फरार बस चालक की तलाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >