बर्धमान के अन्नपूर्णा नर्सिंग होम में आग से हड़कंप, ऑक्सीजन मास्क पहनकर अंदर घुसे दमकलकर्मी

Bardhaman Nursing Home Fire: पूर्व बर्धमान के नवाब हाट स्थित अन्नपूर्णा नर्सिंग होम में सोमवार को भीषण आग लग गयी. दमकल कर्मियों ने ऑक्सीजन मास्क पहनकर मरीजों का रेस्क्यू किया. हादसे की पूरी जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Bardhaman Nursing Home Fire| बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाब हाट स्थित अन्नपूर्णा नर्सिंग होम में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गयी. अस्पताल में आग देख कोहराम मच गया. 19 नंबर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित इस नर्सिंग होम से धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

अस्पताल परिसर में भर गया काला धुआं

आग इतनी भयावह थी कि पूरे परिसर में काला धुआं भर गया. इसकी वजह से बचाव कार्य में जुटे दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. स्थिति को देखते हुए दमकलकर्मी ऑक्सीजन मास्क पहनकर बिल्डिंग के भीतर दाखिल हुए, ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑक्सीजन मास्क पहनकर रेस्क्यू, एक दमकलकर्मी बीमार

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. नर्सिंग होम के भीतर फंसे मरीजों और स्टाफ की तलाश के लिए दमकलकर्मियों को मास्क पहनकर अंदर जाना पड़ा. इस दौरान दमघोंटू धुआं की चपेट में आने से आग बुझाने के काम में लगा एक दमकलकर्मी अस्वस्थ हो गया, जिसे तुरंत उपचार दिया गया.

अस्पताल के अंदर जाने से पहले दमकलकर्मी ने लगाया मास्क.
  • मरीजों का रेस्क्यू : आग लगते ही नर्सिंग होम के स्टाफ, मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अदम्य साहस का परिचय दिया. भर्ती कई मरीजों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
  • भीड़ ने बढ़ायी मुश्किल : हादसे की खबर मिलते ही हाईवे के किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में इसे शॉर्ट सर्किट का नतीजा माना जा रहा है. दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक धुआं पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, तब तक नुकसान का सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल है. राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

नर्सिंग होम प्रबंधन और प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि अस्पताल में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं. फिलहाल, मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर पूरी तरह काबू पाने और ‘कूलिंग प्रोसेस’ में जुटी हुई हैं. हाईवे पर स्थित होने के कारण इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक पर भी असर पड़ा.

इसे भी पढ़ें

‘फेक न्यूज’ का युद्ध : आसनसोल में बेकाबू बस ने मचायी तबाही, TMC ने CISF पर मढ़ा दोष, सच निकला कुछ और

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >