छठ के दौरान घाट के रूटों पर टोटो ऑटो पर रहेगी पाबंदी, छठव्रतियों के लिए छूट

भूतनाथ और रिवरसाइड नेहरू पार्क छठ घाट की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

हरामडीह के पास ब्रिज निर्माण को लेकर किया गया है रूट डायवर्ट छठ के दौरान हो सकती है ट्रैफिक परेशानी आसनसोल. हीरापुर थाना क्षेत्र में दामोदर नदी किनारे भूतनाथ घाट और रिवरसाइड नेहरूपार्क घाट तक के मार्ग पर छठ पूजा के दौरान आम यात्रियों के लिए टोटो व ऑटो का रूट बंद रहेगा. सिर्फ छठव्रती ही टोटो व ऑटो से आ सकते हैं. प्रशासन ने पहले टोटो व ऑटो को इन रूटों पर छठ पूजा के दिन पूर्ण रूप से बंद कर दिया था, लेकिन समन्वय बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों ने छठव्रतियों के आने-जाने के लिए टोटो व ऑटो पर पाबंदी हटाने की मांग की, जिसे पुलिस ने मान लिया है. उक्त दोनों घाटों को शिल्पांचल का सबसे व्यस्ततम छठ पूजा घाट माना जाता है. यहां डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु छठ के दौरान हर साल जुटते हैं. यहां कानून व्यवस्था व शांति बहाल रखना पुलिस के सबसे बड़ी चुनौती होती है. इन रूटों पर टोटो व ऑटो की परिचालन सामान्य रहने से ट्रैफिक की भारी समस्या उत्पन्न हो जाने की आशंका है जिसे लेकर पुलिस ने पाबंदी लगाने का निर्णय लिया था, स्थानीय लोगों की अनुरोध पर निर्णय में थोड़ी ढील दी गयी. रविवार को हीरापुर थाना परिसर में छठ पूजा को लेकर सेवा शिविर लगाने वाले संस्थाओं व स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने समन्यव बैठक की. जिसमें प्रशासनिक दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गयी और त्रिवेणी मोड़ से भूतनाथ घाट तथा रिवरसाइड नेहरू पार्क घाट तक ट्रैफिक बाधाओं को लेकर चर्चा हुई. मौके पर की हीरापुर के सीआई अशोक सिंघा महापात्र, थाना प्रभारी तन्मय राय, आरपीएफ के अधिकारी, समाजसेवी प्रवीर धर, हीरापुर ट्रैफिक प्रभारी प्रश��ंत माझी, सेवा शिविर आयोजन कमेटी के सदस्य तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. श्री सिंघा महापात्र ने कहा कि हीरापुर थाना क्षेत्र में दो बड़े छठ घाट दामोदर नदी किनारे भूतनाथ तथा रिवरसाइड है. पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न स्थानों पर सिविक वॉलंटियर की तैनाती रहेगी. रास्ते में वाहनों के किसी भी प्रकार का ब्रेकडाउन होने पर उनकी सहायता के लिए जेसीबी, लोडर भूतनाथ तथा रिवरसाइड घाट पर रखे जायेंगे. दोनों ही घाटों पर एंबुलेंस की व्यवस्था होगी और घाट पर आने जाने वाले रास्ते पर रिकवरी वैन भी रहेगा. घाटों पर आने-जाने वाले रास्ते पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम को अनुरोध किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से दामोदर घाट पर सिविल डिफेंस की टीम की तैनाती रहेगी और दोनों ही घाटों पर एक स्पीड बोट की तैनाती रहेगी. वाच टावर और ड्रोन से भी निगरानी की जायेगी. हीरापुर ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी प्रशांत माझी ने कहा कि दो दिन पहले हीरापुर थाना के साथ ट्रैफिक विभाग की टीम ने भूतनाथ तथा रिवरसाइड घाटों का निरीक्षण किया था. जिसमें देखा गया की हरामडीह के पास ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर सड़क का डायवर्सन किया गया है. जिसे लेकर वाहनों को आने-जाने में समस्या हो सकती है. हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय राय ने कहा कि रिवरसाइड तथा भूतनाथ घाट के अलावा 16 छठ घाट थाना इलाके में है. इन घाटों पर भी पुलिस पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम करती है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा सेवा शिविर आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना उनके सहयोग के क्राउड कंट्रोल करना मुश्किल होता है. इनसे आग्रह किया कि छठ पूजा के दौरान कई मोहल्ले में मकान खाली हो जाते हैं, जिस करण चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ जाती है. इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कुछ वॉलंटियर्स विभिन्न मोहल्ले की देखभाल के लिए रखें. बसों के छत तथा ट्रक के हुड पर बैठकर जाने की मनाही होगी. सूर्य नगर लेवल क्रॉसिंग के पास से गुजरने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >