आसनसोल में मर्डर! कांग्रेस ने TMC पार्षद पर लगाये गंभीर आरोप, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

Asansol Mein Murder: आसनसोल के सेन रेल रोड इलाके में युवक की कथित हत्या के बाद तनाव है. कांग्रेस ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पोस्ट का घेराव किया गया.

Asansol Mein Murder| आसनसोल, संतोष विश्वकर्मा : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले आसनसोल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेन रेल रोड इलाके के अनन्या कॉम्प्लेक्स निवासी देवदीप चटर्जी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

युवक की मौत के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है. आक्रोशित कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दिख रहे कातिल पकड़े नहीं जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे.

कांग्रेस का आरोप- टीएमसी पार्षद के गुंडों ने ली जान

आसनसोल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजित पुततुंडू ने इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल पर बड़ा हमला बोला है. उनका आरोप है कि शुक्रवार की रात स्थानीय टीएमसी पार्षद के गुंडों ने देवदीप चटर्जी को घेर लिया और इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गयी. कांग्रेस नेता के अनुसार, हमलावरों ने देवदीप के सिर के पीछे घातक प्रहार किया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस पोस्ट का घेराव, टीएमसी ने दी सफाई

कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि टीएमसी के लोग बेखौफ हो गये हैं. जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, पुलिस पोस्ट का घेराव जारी रहेगा. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस का ‘चुनावी हथकंडा’ बताया है.

इसे भी पढ़ें : काकू, मैं आपकी बेटी जैसी हूं, शांति निकेतन में गिड़गिड़ाती रही नाबालिग, सामूहिक दुष्कर्म से दहली गुरुदेव की भूमि

दावे पर सवाल और चुनाव आयोग की आड़

टीएमसी के राज्य सचिव वी शिवदासन दासु ने कहा कि सिर्फ वोट न देने की वजह से ऐसी हत्या होना मुमकिन नहीं लगता. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह एक दुखद मौत पर राजनीति कर रही है. दासु ने कहा कि फिलहाल पुलिस निर्वाचन आयोग के अधीन है. इसलिए किसी दल पर आरोप लगाना बेमानी है. उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें : दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक

Asansol Mein Murder: इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद से अनन्या कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें

आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप

दुर्गापुर में ‘जय श्रीराम’ बनाम ‘जय बांग्ला’ के नारों पर संग्राम, भाजपा के रोड शो में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >