दुर्गापुर.
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब छह लाख रुपये की ठगी के मामले में दुर्गापुर के फरीदपुर फांड़ी की पुलिस ने विधान कर्मकार (40) नामक शख्स को गिरफ्तार किया. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ गत वर्ष 18 अगस्त से केस नंबर 427/ 24 के तहत धारा 419 /420 /406 /467 /468 /120 बी 34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज है. जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे में नौकरी दिलाने के बहाने छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है. आरोपी से हवालात में पुलिस पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
