असामाजिक तत्वों ने लगायी आग

सियारसोल राजबाड़ी मोड़ पर आधी रात को मची अफरातफरी

लाखों का नुकसान, स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

रानीगंज. मंगलवार की रात रानीगंज में असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गयी आग से दहशत फैल गयी. देर रात करीब 11 बजे सियारशोल राजबाड़ी मोड़ क्षेत्र में तीन दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गयीं. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया.

राजनीतिक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, बढ़ी सुरक्षा की मांग

घटना की सूचना पाकर बुधवार सुबह पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस के जिला महासचिव रूपेश यादव और रानीगंज शहर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व 34 नंबर वार्ड काउंसिलर ज्योति सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की.

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. बार-बार चोरी और आगजनी जैसी घटनाओं के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे.

उन्होंने इलाके में रात्रि सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

रात के अंधेरे में तीन दुकानें बनीं खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक चाय और जलपान की गुमटी में आग लगती देखी गयी. देखते ही देखते आग ने पास की फूल और सब्जी-फल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पाकर रानीगंज दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया. सौभाग्य से पास का ट्रांसफार्मर और अन्य दुकानें आग से सुरक्षित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >