रात्रि पाली में काम के दौरान एक कर्मी की हो गयी थी मौत, जांच शुरू

मृतक के परिजनों को मुआवजा देने पर हुआ है करार

पांडवेश्वर. इसीएल झांझरा क्षेत्र एमआइसी में गत 23 अगस्त की रात की पाली में खदान के अंदर वर्किंग सेक्शन में गैनवाॅल कंपनी के एक कर्मी की मौत हो गयी थी. घटना के संबंध में झांझरा क्षेत्र के महाप्रबंधक आरसी महापात्र ने जांच का निर्देश दिया है. मृतक निर्मल भुइयां (35) की सीएम सेक्शन में काम करने के दौरान मौत हुई थी. प्रबंधन का कहना है कि मौत के कारणों की जांच चल रही है. वह काम करने के दौरान नीचे गिर गया था, या उसके ऊपर कोयले की चट्टान गिरी थी, इसकी जांच चल रही है. जब तक जांच पूरी नही हो जाती तब तक घटना के संबंध में कुछ भी कहना मुश्किल है. मृत ठेका श्रमिक के परिजन को 20 लाख रुपये और मृतक की विधवा को गैनवाॅल कंपनी में रोजगार देने पर करार हुआ है. इसके अलावा इसीएल भी तीन लाख रुपये मुआवजा देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >