आरजी कर कांड के खिलाफ जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 की मशाल रैली

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना के खिलाफ जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 की ओर से मशाल रैली निकाली गयी.

जामुड़िया.

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना के खिलाफ जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 की ओर से मशाल रैली निकाली गयी. खास केंदा स्थित ब्लॉक कार्यालय से मशाल के साथ निकली धिक्कार रैली चिंचुड़िया मोड़, हरिपुर, बहुला मोड़, गायघाटा मोड़ होते हुए खास केंदा कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर खत्म हुई. रैली के दौरान कांग्रेसियों ने ””वी वांट जस्टिस”” के नारे लगाये. जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 के अध्यक्ष भक्तिपद चक्रवर्ती के नेतृत्व में निकली धिक्कार रैली में ब्लॉक महासचिव मिथुन हरिजन, नेता दिलीप तुरी, युवा नेता मोहम्मद सिराज, फिरोज खान, शेख जुबैद, सोमनाथ चटर्जी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >