दुर्गापुर थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की नेताओं, कार्यकर्ताओं ने घटना के िलए तृणमूल पर लगाया आरोप, दोिषयों को िगरफ्तार करने की मांग दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना क्षेत्र के एक नंबर ब्लॉक के झंडाबाद में बुधवार की रात पार्टी कार्यालय पर हुये हमले के िवरोध में गुरुवार सुबह भाजपाइयों ने दुर्गापुर थाना के समक्ष […]

थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की नेताओं, कार्यकर्ताओं ने

घटना के िलए तृणमूल पर लगाया आरोप, दोिषयों को िगरफ्तार करने की मांग

दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना क्षेत्र के एक नंबर ब्लॉक के झंडाबाद में बुधवार की रात पार्टी कार्यालय पर हुये हमले के िवरोध में गुरुवार सुबह भाजपाइयों ने दुर्गापुर थाना के समक्ष प्रदर्शन िकया. थाना प्रभारी तृतंदु गांगुली को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की. उल्लेखनीय है िक असामाजिक तत्वों ने भाजपा पार्टी कार्यालय में लगे झंडे, बैनर उखाड़ कर फेंक िदये तथा खिड़की, दरवाजे को क्षति पहुंचाने की कोिशश की. पार्टी के स्थानीय नेताओं ने घटना के लिये तृणमूल पर आरोप लगाया है.

भाजपा नेता नयन मजुमदार ने बताया कि बुधवार को आसनसोल में राज्य के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के नेतृत्व मे जुलूस िनकाला गया. उसमें शामिल होने के िलये सैकड़ों समर्थक इलाके से गये थे. यह बात स्थानीय तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं को हजम नहीं हुयी. पार्टी का जनाधार कम होते देख तृणमूल के स्थानीय नेताओं के इशारे पर पार्टी कार्यालय का झंडा उखाड़कर फेंक िदया गया. कार्यालय की िखड़की, दरवाजे को नष्ट करने की कोशिश की गयी. लेिकन तृणमूल को यह नहीं पता है िक जबरदस्ती करके वह जनता को अपने पक्ष में नहीं कर सकती है. लोगों का विश्वास भाजपा पर बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री के विकास कार्य उन्हें प्रभावित कर रहे हैं. आम जनता अब यह समझने लगी है िक तृणमूल सरकार केंद्र की योजनाओं को अपना कह बेवकूफ बना रही है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बहुत ही खराब हो गई है. पुलिस तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है.दोिषयों को पकड़ उनके िखलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी. मौके पर भाजपा नेता चिरंजीव धीवर, प्रदीप मंडल, अखिल मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >