भाजपा की रैली में शामिल होने पर तोड़े आशियाने

दुर्गापुर : शहर के चार नंबर वार्ड अंतर्गत नूतनपल्ली इलाका स्थित बस्ती में बुधवार सुबह तृणमूल समर्थक अराजक तत्वों ने करीब एक दर्जन घरों में तोड़फोड़ की. घटना से इलाकावािसयों में भय और दहशत व्याप्त है. घटना से घबराकर कइयों ने तो पलायन शुरू कर िदया. सूचना िमलने पर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर […]

दुर्गापुर : शहर के चार नंबर वार्ड अंतर्गत नूतनपल्ली इलाका स्थित बस्ती में बुधवार सुबह तृणमूल समर्थक अराजक तत्वों ने करीब एक दर्जन घरों में तोड़फोड़ की. घटना से इलाकावािसयों में भय और दहशत व्याप्त है.
घटना से घबराकर कइयों ने तो पलायन शुरू कर िदया. सूचना िमलने पर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. उल्लेखनीय है िक िजन घरों में तोड़फोड़ की गयी है, वे सभी गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले हैं. उनके घर पर हमले की घटना का समाज के विभिन्न वर्गों ने कड़ी निंदा की है. दोषियों को पकड़ उनके िखलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है.
प्राप्त जानकारी के मुतािबक डीएसपी की जमीन पर वर्षों से इस्पातपल्ली और नूनतनपल्ली के सैकड़ों परिवार ने िठकाना बना रखा है. बस्ती के अधिकांश परिवार के पुरुष िदहाड़ी मजदूरी एवं घर की महिलाएं नौकरानी का काम कर गुजर बसर करते हैं. पीड़िता लाखों देवी ने बताया की कुछ दिन पहले ही पति का स्वर्गवास हो गया है. बेटा मजदूरी कर घर चलाता है.
काफी मुश्किल से बैंक से कुछ लोन लेकर घर बनाया था. तृणमूल के कुछ नेताओं ने जमीन पर घर बनाने के एवज 50 हजार रुपये की मांग की थी वह देने में असमर्थ थी. तीन दिन पहले भाजपा की रैली निकली थी. तृणमूल नेताओं को शक था कि बस्तीवासी भाजपा की रैली में शामिल हुये थे. बुधवार सुबह बस्ती के अधिकांश लोग अपने-अपने काम में चले गये थे. उसी दौरान 14 की संख्या में अराजक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया. घर की दीवार, एस्बेस्टस एवं घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गये. हमलोग अब कहां रहेंगे, बैंक का लोन कैसे दे सकेंगे. आशियाना िछन जाने के कारण हम सभी बेघर हो गये हैं. बस्तीवासी एक साथ घटना के पीछे तृणमूल का हाथ बता रहे हैं.
इस संदर्भ में वार्ड पार्षद मोनी दासगुप्ता ने कहा कि हमला करने वालों के साथ संगठन का कोई लेना-देना नहीं है. डीएसपी जमीन पर दखल कर घर बनाने वालों के खिलाफ पहले भी नगर प्रशासन में कई बार शिकायत की गई थी. जमीन खाली कराने का अधिकार वार्ड कमेटी का नहीं होता है. नगर प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.
उपमेयर अमिताभ बनर्जी ने कहा िक गरीबों के घरों पर इस तरह से हमला करना अन्याय है. प्रशासन को इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चािहये. हमला करने वाले यदि तृणमूल समर्थक होंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >