बैठक में नहीं सुलझ पाया फीस वृद्धि का मुद्दा

दुर्गापुर : डीएवी मॉडल स्कूल प्रबंधन, अभिभावक प्रतिनिधि एवं महकमा शासक के बीच फीस के मुद्दे को लेकर हुयी त्रिपक्षीय बैठक बेनतीजा सािबत हुयी. काफी देर तक चली िद्वपक्षीय बैठक के बीद भी कोई नतीजा नहीं िनकलने से अभिभावकों का आक्रोश फिर बढ़ गया है. अभिभावक िकसी भी कीमत पर बढ़ाई गयी फीस कम करने […]

दुर्गापुर : डीएवी मॉडल स्कूल प्रबंधन, अभिभावक प्रतिनिधि एवं महकमा शासक के बीच फीस के मुद्दे को लेकर हुयी त्रिपक्षीय बैठक बेनतीजा सािबत हुयी. काफी देर तक चली िद्वपक्षीय बैठक के बीद भी कोई नतीजा नहीं िनकलने से अभिभावकों का आक्रोश फिर बढ़ गया है. अभिभावक िकसी भी कीमत पर बढ़ाई गयी फीस कम करने को कह रहे हैं जबकि स्कूल प्रबंधन का कहना है िक फीस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. अभिभावकों का आरोप गलत है.
उल्लेखनीय है िक पिछले गुरुवार को फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. मुद्दा सुलझाने के िलये दुर्गापुर महकमा शासक शंख सांतरा की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम बैठक हुयी. बैठक में स्कूल प्रिंसिपल पापिया मुखर्जी ने कहा कि फीस में कोई वृद्धि नहीं की गयी है. जबकि अभिभावकों का कहना था कि फीस में तेरह फीसदी वृद्धि की गयी है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद महकमा शासक ने स्कूल प्रबंधन को कहा िक वह अभिभावकों को लेकर िबना िकसी विवाद के मसले को सुलझा ले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >