नियामतपुर में विवाहिता ने लगायी फांसी

सीतारामपुर : नियामातपुर राधानगर निवासी विवाहिता सुप्रिया केवरा उर्फ हिना का शव उसके कमरे से लटकता पुलिस ने बरामद किया. मृतका के पिता मनोज केवरा ने आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नियामतपुर फांड़ी मे शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायतकत्र्ता श्री केवरा […]

सीतारामपुर : नियामातपुर राधानगर निवासी विवाहिता सुप्रिया केवरा उर्फ हिना का शव उसके कमरे से लटकता पुलिस ने बरामद किया. मृतका के पिता मनोज केवरा ने आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नियामतपुर फांड़ी मे शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायतकत्र्ता श्री केवरा ने कहा कि चार साल पहले सुप्रिया ने अपने ही मोहल्ले के निवासी संजय के साथ प्रेम विवाह किया था.
उनके परिवार ने इसे स्वीकार कर लिया था. कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा. लेकिन बाद में उसे किसी ना किसी वजह से प्रताड़ित किया जाता था. बात-बात में उसके साथ मारपीट की जाती थी. मायके के रिश्तेदारों से मिलने पर भी रोक लगा दी गयी थी. शारीरिक तथा मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सुप्रिया ने आखिरकार फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसकी ढ़ाई साल की बेटी भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >