खराब मिड डे मील परोसने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

आसनसोल : कन्यापुर स्थित जिलाशासक कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी ने पश्चिम बर्दवान जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की. अवसर पर एडीएम(जनरल) प्रलय राय चौधरी, एडीएम(डेवलपमेंट) शंख सांतरा, चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी स्कूल अचिंत्य चक्रवर्ती, एआइ ऑफ स्कूल्स पप्पी बर्मन, डीआइ ऑफ स्कूल्स खगेंद्रनाथ राय, एडीआइ ऑफ […]

आसनसोल : कन्यापुर स्थित जिलाशासक कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी ने पश्चिम बर्दवान जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की. अवसर पर एडीएम(जनरल) प्रलय राय चौधरी, एडीएम(डेवलपमेंट) शंख सांतरा, चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी स्कूल अचिंत्य चक्रवर्ती, एआइ ऑफ स्कूल्स पप्पी बर्मन, डीआइ ऑफ स्कूल्स खगेंद्रनाथ राय, एडीआइ ऑफ स्कूल अजय कुमार पॉल, इंद्रजीत सरकार, जसब्रत दास, जयदीप चक्रवर्ती, भरत घोष आदि उपस्थित थे. जिलाशासक श्री सेठी ने पश्चिम बर्दवान जिले के गठन के बाद स्कूलों में पठन-पाठन की स्थिति, मिड डे मील की गुणवत्ता, शिक्षा में सुधार के लिये राज्य सरकार के स्तर से स्कूलों में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली. प्राइमरी तथा सेकेंडरी डीआइ ऑफिस, डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी स्कूल कांउसिल कार्यालय खोलने के लिये स्थल चयन, कार्यालयों में स्टॉफ की संख्या आदि का आंकलन किया.

जिलाशासक ने कहा कि स्कूलों में मिड डे मील की जांच के लिये नयी टीम बनायी जायेगी तथा खराब गुणवत्ता का भोजन परोसे जाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी. स्कूलों में पठन-पाठन कर रहे बच्चों के लिये स्कूल-स्कूल जाकर उनका आधार कार्ड बनाने का इतंजाम किया जायेगा. कन्याश्री योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा छात्रओं को मिले इसके लिये योजना का नवीनीकरण किया जायेगा. राज्य सरकार की ‘सबूज साथी योजना’ के तहत स्टूडेंट्स को साइकिल वितरण किये जाने को लेकर योजना बनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >