पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया मेयर ने

आसनसोल : वार्ड संख्या 85 स्थित वैदिक क्लीनिक ग्राउंड के चारदिवारी निर्माण तथा खुदीराम पार्क के सौदर्यीकरण का शिलान्यास मेयर जितेन्द्र तिवारी ने किया. जिसमें अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी, बोरो चेयरमैन दयामय राय, पार्षद शिवदास चटर्जी, सुदीप्त घटक आदि उपस्थित थे. श्री तिवारी ने कहा कि वैदिक क्लीनिंग ग्राउंड की चारदीवारी बनाने से इलाके बच्चो […]

आसनसोल : वार्ड संख्या 85 स्थित वैदिक क्लीनिक ग्राउंड के चारदिवारी निर्माण तथा खुदीराम पार्क के सौदर्यीकरण का शिलान्यास मेयर जितेन्द्र तिवारी ने किया. जिसमें अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी, बोरो चेयरमैन दयामय राय, पार्षद शिवदास चटर्जी, सुदीप्त घटक आदि उपस्थित थे.
श्री तिवारी ने कहा कि वैदिक क्लीनिंग ग्राउंड की चारदीवारी बनाने से इलाके बच्चो के लिए खेलने के लिए मैदान हो जायेगा. साथ खुदीराम पार्क को सौदर्यीकरण किया जायेगा. बच्चो के पढ़ाई- लिखायी के साथ खेलकूद भी आवश्यक है. पार्षद श्री चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के पांच लाख रूपये की राशि से निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसका रविवार को श्री तिवारी ने शिलान्यास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >