कब्रिस्तान के लिये हिन्दू परिवार ने किया भूमि दान

पानागढ़. राज्य की राजनीति अब संप्रदाय के इर्द-गिर्द घूमने लगी है. कोई किसी पर तुष्टीकरण का आरोप लगा रहा तो कोई किसी के सिर पर सांप्रदायिक दंगा फैलाने का आरोप मढ़ रहा है. लेकिन इन सब के बीच पश्चिम बर्दवान के मंगलकोट में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली. मुस्लिम […]

पानागढ़. राज्य की राजनीति अब संप्रदाय के इर्द-गिर्द घूमने लगी है. कोई किसी पर तुष्टीकरण का आरोप लगा रहा तो कोई किसी के सिर पर सांप्रदायिक दंगा फैलाने का आरोप मढ़ रहा है. लेकिन इन सब के बीच पश्चिम बर्दवान के मंगलकोट में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली. मुस्लिम समुदाय के कब्रगाह के लिए हिन्दू परिवार ने अपनी भूमि दान कर नजीर पेश की है. वषों से कब्रिस्तान में जगह के अभाव के कारण मुस्लिम परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

कब्रगाह से सटे हिन्दू परिवार ने अपनी कई लाख की भूमि बिना किसी स्वार्थ के मुस्लिम समुदाय को स्वेच्छापूर्वक दान कर दी. एक बीघा से ज्यादा भूमि कब्रगाह के लिए दान कर दी. डॉ रमेश चक्र वाती तथा सुशील चक्र वर्ती ने शारीरिक अस्वस्थता के कारण पावर ऑफ एटॉर्नी वीरेश चंद्र देव को देकर भूमि सरकारी तौर पर कागजी कार्यवाई करते हुए दान कर दी. इस दौरान मुसलिम समुदाय से ग्रहिता पक्ष से शेख अब तैयब, शेख हासन तथा अब्दुल हाई उपस्थित थे. मंगलकोट के गोतिष्ठा ग्राम के मुस्लिम समुदाय के लोगो में खुशी का माहौल है. डॉ परिवार के भाइयों का कहना है कि उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन गांव के मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान के लिये स्वेच्छापूर्वक दान किया है.

कोलकाता रह रहे भाइयों ने बताया कि जाति-पात, धर्म की आड़ में हिन्दू मुसलमानों के बीच दरार डाल कर कभी भी सौहार्द नहीं मिल सकता. बताया जाता है इस नजीर को पेश कर उक्त हिन्दू परिवार ने अपने भाइचारे का एक बार फिर मिसाल कायम की है. मंगलकोट के विधायक और मंत्री सिद्धीकुल्ला चौधुरी ने भी कहा कि हिन्दू परिवार ने रवींद्रनाथ और नजरूल की इस पावन भूमि पर हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द और भाइचारे का परिचय दिया है. मंगलकोट के बीडीओ सायन दास गुप्त ने कहा कि जहां एक-एक इंच जमीन के टुकड़े को लेकर क्या से क्या हो जा रहा है, वही एक हिन्दू परिवार ने मुसलिम समाज के लिये भूमि दान कर ही समाजसेवा की अद्भुत मिसाल कायम की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >