पानागढ़ : बर्दवान शहर के बीचों बीच गैरसरकारी मानिसक अस्पताल में गुरुवार प्रात: श्रवंती सासमल का पंखे से झूलता शव बरामद िकया गया. वह पश्चिम मेदिनीपुर की रहने वाली थी. घटना के बाद से अस्पताल परिसर में परजिनों ने जमकर हंगामा मचाया.
पति धनंजय सासमल ने बताया िक 17 अप्रेल को उन्होंने मानसिक रूप से बीमार होने पर श्रवंती को अस्पताल में भरती िकया था. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां पर किसी को रहने की जरूरत नहीं है. 15 दिन तक इलाज होने के बाद उसे छुट्टी दे दी जायेगी.
प्रात: अस्पताल से फोन आया कि उनकी पत्नी ने सीलिंग फैन से झूलकर आत्महत्या कर ली है. घटनास्थल पर पहुंचने पर परजिनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतका के मामा ने कहा िक चार वर्ष पूर्व ही कन्या संतान के जन्म के बाद से श्रवंती मानिसक रूप से परेशानी रहने लगी.
अवसाद के कारण उसे अस्पताल में चिकित्सा के िलये भरती िकया था. आज उसकी मौत की सूचना मिली. घटना को लेकर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से ही इस मामले पर कुछ टिप्पणी की जा सकती है. फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है.
