गाय की मार से चोटिल युवक की मौत

आसनसोल : कनखजुरिया थाना अंतर्गत भलेनी निवासी श्यामपदो मंडल(43) की गाय मारने से बुरी तरह से घायल हो गये. चिकित्सा के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था. गुरूवार को चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पेास्टमार्टम के बाद शव […]

आसनसोल : कनखजुरिया थाना अंतर्गत भलेनी निवासी श्यामपदो मंडल(43) की गाय मारने से बुरी तरह से घायल हो गये. चिकित्सा के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था. गुरूवार को चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पेास्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के हवाले किया गया.
पारिवारिक विवाद में किया विषपान, मौत: आसनसोल. रूपनारायणपुर फांड़ी अंतर्गत कुरडीह निवासी शिवा यादव (28) ने पारिवारिक विवाद में विषपान कर आत्म हत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिाजनो के हवाले किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >