डब्ल्यूबीजेइइ के लिए 21 को चलेंगी स्पेशल ट्रेन

आसनसोल : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा(डब्ल्यूबीजेइइ) के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने पटना और हावड़ा के बीच एलएचबी रेक युक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 03262 पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन (बंडेल हो कर) 21 अप्रैल को 23.45 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 12.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल […]

आसनसोल : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा(डब्ल्यूबीजेइइ) के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने पटना और हावड़ा के बीच एलएचबी रेक युक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
03262 पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन (बंडेल हो कर) 21 अप्रैल को 23.45 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 12.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 05.57 बजे है.
03261 हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन (बंडेल होकर) 23 अप्रैल को 22.50 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन 09.45 बजे पटना पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 02.47 बजे है. इस परीक्षा स्पेशल में वातानुकूलित श्रेणी, शयन श्रेणी और साधारण दूसरी श्रेणी के डिब्बे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >