नितुड़िया का रायबांध निर्मल पंचायत घोषित

नितुड़िया : नितुड़िया प्रखंड के रायबांध ग्राम पंचायत को निर्मल बांग्ला मिशन के तहत मंगलवार को निर्मल ग्राम पंचायत घोषित किया गया. मौके पर खुशी जताने और जन जागरूकता के लिए इलाके में जुलूस निकाला गया. नितुड़िया पंचायत समिति के अध्यक्ष शांतिभूषण प्रसाद यादव, बीडीओ संगलाप बनर्जी, जॉइंट बीडीओ अरिजीत गोस्वामी, पंचायत प्रधान विनोद मोदी, […]

नितुड़िया : नितुड़िया प्रखंड के रायबांध ग्राम पंचायत को निर्मल बांग्ला मिशन के तहत मंगलवार को निर्मल ग्राम पंचायत घोषित किया गया. मौके पर खुशी जताने और जन जागरूकता के लिए इलाके में जुलूस निकाला गया. नितुड़िया पंचायत समिति के अध्यक्ष शांतिभूषण प्रसाद यादव, बीडीओ संगलाप बनर्जी, जॉइंट बीडीओ अरिजीत गोस्वामी, पंचायत प्रधान विनोद मोदी, जिला परिषद् की कर्माध्यक्ष सरिता तुरी, मुमताज बेगम, मंटू बाउरी आदि ने नेतृत्व किया.
प्रशासन द्वारा कराये गये सर्वे के मुताबिक पंचायत इलाके में कुल 2717 शौचालयों का निर्माण कराया गया है. प्रशासन का दावा है कि अब कोई भी घर यहां बिना शौचालय का नहीं है.
अब यहां किसी को भी खुले में शौच करने की जरु रत नहीं पड़ेगी. गौरतलब है कि राज्य सरकार निर्मल बांग्ला मिशन अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनवा रही है. खुले में शौच करने को रोकने के लिए तरह तरह से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. काफी समय से चल रहे जागरूकता अभियान का ही परिणाम है कि लोगों में जागरूकता आई और रायबांध पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >