कांथी उपचुनाव में जीत पर तृणमूल ने निकाला जुलूस

रानीगंज : दक्षिण कांथी विधानसभा सीट पर टीएमसी की भारी जीत की खुशी में जेके नगर टीएमसी ने जुलूस निकाला. यह नॉर्थ बुक से आरंभ होकर ओल्ड माइंस जेमेरी ग्राम, होते हुए पोस्ट ऑफिस मैदान में जाकर समाप्त हुआ. इसमें आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष अभय उपाध्याय, जेमेरी उपप्रधान कालीचरण बावरी , […]

रानीगंज : दक्षिण कांथी विधानसभा सीट पर टीएमसी की भारी जीत की खुशी में जेके नगर टीएमसी ने जुलूस निकाला. यह नॉर्थ बुक से आरंभ होकर ओल्ड माइंस जेमेरी ग्राम, होते हुए पोस्ट ऑफिस मैदान में जाकर समाप्त हुआ. इसमें आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष अभय उपाध्याय, जेमेरी उपप्रधान कालीचरण बावरी , संजय घोषाल, हेमंत यादव, पंकज यादव सहित काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
दूसरी ओर, आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी ने बाबू राय के नेतृत्व में बल्लवपुर इलाके से जुलूस निकाला. इसमें बाबू राय के अलावा देवनारायण दास, अशोक हेला, ममता प्रसाद आदि उपस्थित थे. निमचा कोलियरी में अर्जुन सिंह, अकबर खान, पलटू मंडल, परिमल कुमार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. रोटी बाटी में जिला परिषद सदस्य विश्वनाथ बाउरी, सुभद्रा बाउरी, उपप्रधान विनोद नोनिया, गौतम मुखर्जी के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. बाबू राय ने कहा कि राज्यवासी विकास कार्य करने वाली ममता बनर्जी के साथ ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >