बर्नपुर : आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा के तालिबानी रवैये के विरोध में बुधवार को घिक्कार रैली निकाली. जिसमें तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष एमएमआईसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर, पार्षद भरत दास, पार्षद श्रवण साव, पार्षद सबरी माजी, पार्षद ममता मंडल, पार्षद ममता मंडल, पूर्व पार्षद मिलन मंडल, पवित्र माजी आदि उपस्थित थे. रैली त्रिवेणी मोड से निकल कर बस स्टैड, बारी मैदान होकर स्टेशन रोड पहुंची. जहा रैली सभा में तब्दील हो गयी.
एमएमआइसी (सेनेटरी) श्री ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ के भाजयुमो कर्मी जोगेश वाष्ण्रेय ने पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के सिर का कीमत 11 लाख रूपये लगाया है.
जिसे उसने अपने पार्टी के पैड में लिखित रूप में जारी किया है. जिसका देश व्यापी विरोध प्र्दशन हो रहा है. भाजपा की इस तालाबानी नीति का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसे लगातार जारी रखा जायेगा. ऐसे लोगो को कानूनी तौर पर सजा के हकदार है. देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ लिखित पत्र जारी करने का किसी को संवैधनिक अधिकार नहीं हैं. किसी रज्ञजय के मुख्य मंत्री के बारे में इस प्रकार से पत्र जारी किये जाने के विरोध में देश व्यापी विरोध प्र्दशन चल रहा है. देश में तालीवानी राज नहीं चलेगा. जोगेन्द्र कुमार को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए.
