मारपीट में मौत

हरिपुर : लाउदुआ थाना क्षेत्र के मदारबनी कोलियरी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को होली के दौरान गांजा पीने को केंद्र कर हुई मारपीट में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. घटना की प्राथमिकी लाउदुआ थाना में राम बालक राम के नाम से रामजपत महतो ने दर्ज कराई है. घटना […]

हरिपुर : लाउदुआ थाना क्षेत्र के मदारबनी कोलियरी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को होली के दौरान गांजा पीने को केंद्र कर हुई मारपीट में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. घटना की प्राथमिकी लाउदुआ थाना में राम बालक राम के नाम से रामजपत महतो ने दर्ज कराई है.
घटना के संबंध में रामजपत महतो ने बताया िक गुरुवार की रात बासदेव जैसवारा, रामबालक राम और वो मंदिर के पास बैठ कर गांजा पी रहे थे. तभी अचानक बासदेव व रामबालक किसी बात को लेकर उलझ गये. दोनों में मारपीट शुरू हो गई. बीच-बचाव िकया तो उन्हें भी पीट िदया.
मारपीट में 48 वर्षीय बासदेव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. लाउदुआ थाना में रामबालक राम के नाम से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थाना प्रभारी सीएन चक्रवर्ती ने बताया िक रामजपत ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना के बाद से हत्यारोपी रामबालक राम फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >