शिकायत मिलते ही होगी त्वरित कार्रवाई

दुर्गापुर : बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा और वीरभूम जिलों के विशेष चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान मंगलवार को पुरुलिया से आसनसोल होते हुए दुर्गापुर पहुंचे. महकमा शासक शंका सांतरा एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. विभिन्न राजनीतिक दल के स्तर से मिल रही शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का […]

दुर्गापुर : बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा और वीरभूम जिलों के विशेष चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान मंगलवार को पुरुलिया से आसनसोल होते हुए दुर्गापुर पहुंचे. महकमा शासक शंका सांतरा एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. विभिन्न राजनीतिक दल के स्तर से मिल रही शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मतदाता को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करने पर जोर दिया.
श्री चौहान ने कहा कि विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों ने वोटर लिस्ट में नकली मतदाता होने की शिकायत की थी. अभियान चला कर उसका संशोधन किया गया है. कुछ पार्टी ने चुनाव प्रचार और दीवार लेखन में बाधा देने की शिकायत की थी. उन शिकायतों पर कार्रवाई की गयी है.
प्रार्थी भयमुक्त परिवेश में अपना चुनाव प्रचार कर सकते है. महकमा शासक कार्यालय में 24 घंटा कार्य करनेवाला सेल खोला गया. किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी. सिर्फ प्रार्थी ही नहीं, बल्कि मतदाता भी सेल में शिकायत कर सकते है.
समाधान वेबसाइट भी खोला गया. सभी विधानसभा क्षेत्र में अर्धसैनिक बल का रूट मार्च जारी है. मतदाता को चुनाव पर्यवेक्षकों का नंबर भी दिया गया है ताकि किसी भी समय पर मतदाता सीधे संपर्क कर सकते है. क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त किया गया है. किसी भी गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >