आसनसोल : आसनसोल स्थित पोलो ग्राउंड से सोमवार को एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और वृक्षारोपण किया. मौके पर कर्नल एकेडी सिन्हा, सूबेदार मेजर राम चन्दर और दसवीं बटालियन के पीआइ स्टाफ गजाली खान उपस्थित थे.
रैली में दो सौ कैडेट शामिल थे. रैली पोलो ग्राउंड से निकल कर आसनसोल कोर्ट, भगत सिंह मोड़, चित्र सिनेमा होकर वापस पोलो ग्राउंड जाकर समाप्त हुई.
ग्राउंड में सौ पेड़ लगाये गये. कर्नल सिन्हा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के असर को कम करने तथा वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. जितने पेड़ लगेंगे उतनी हरियाली होगी और प्रदूषण कम होगा.
कॉलेजों, स्कूल में जम कर खेली गई होली: आसनसोल. आसनसोल स्थित काजी नजरूल विश्वविद्यालय, बीबी कॉलेज और बीसी कॉलेज और विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को बसंत महोत्सव मनाया गया और होली खेली गई.
होली का खुमार जोरदार रहा. सबने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की बधाई दी. उन्होंने बताया कि होली आपसी मतभेद को दुर कर एक होना, एक दूसरे के साथ खुशी बांटने और जश्न मनाने का त्योहार है. होली हिंदुओं का विशेष पर्व है. हालांकि वर्तमान में तरह तरह तरह के केमिकल मिला हुआ रंग बाजार में आ चुका है.
