मालदा : बीच सड़क पर महिला से जोर-जबरदस्ती की कोशिश

मालदा : अपने साथ जोर-जबरदस्ती का विरोध करनेवाली एक महिला को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा. इस घटना में महिला को बचाने पहुंचे दो युवक भी बदमाशों के हमले में घायल हो गये. शुक्रवार रात 10 बजे यह घटना मालदा शहर के रथबाड़ी इलाके में घटी. घायल महिला के पति ने सात बदमाशों के खिलाफ […]

मालदा : अपने साथ जोर-जबरदस्ती का विरोध करनेवाली एक महिला को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा. इस घटना में महिला को बचाने पहुंचे दो युवक भी बदमाशों के हमले में घायल हो गये. शुक्रवार रात 10 बजे यह घटना मालदा शहर के रथबाड़ी इलाके में घटी. घायल महिला के पति ने सात बदमाशों के खिलाफ इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घायल महिला और दोनों जख्मी युवकों का मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि घायल महिला का घर शहर के गयेशपुर इलाके में है. 26 वर्षीय इस महिला की शादी गयेशपुर के आशीष राय से हुई है. पुलिस को आशीष राय ने बताया कि उनकी पत्नी रथबाड़ी इलाके के एक शॉपिंग मॉल में काम करती हैं.

शुक्रवार रात को काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रही थीं. शॉपिंग मॉल से निकलते ही कुछ शराबी युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनके सामने अशोभनीय प्रस्ताव रखा और उन्हें तंग करने लगे. इसका मेरी पत्नी ने विरोध किया. इस पर शराबी बदमाश उन्हें उठा ले जाने की कोशिश करने लगे. आशीष ने आरोप लगाया कि सड़क पर खुलेआम उनकी पत्नी की आबरू पर हाथ डालने की कोशिश की गयी.इधर, मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती पीड़िता ने बताया कि शॉपिंग मॉल के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे.

उन लोगों ने मेरा रास्ता रोककर अशोभनीय प्रस्ताव दिया. इसके बाद वे मेरे ऊपर हाथ डालकर जोर-जबरदस्ती करने लगे. यह सब देखकर शोरूम के मेरे दो सहकर्मी भागकर आये. बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा. मैं बदमाशों को पहचान नहीं पायी. घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सैयद वकार रजा ने कहा कि पूरे मामले की इंगलिशबाजार थाने की पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >