आसनसोल : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत आचार्या ने बीबी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. उनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनके पास 39 लाख 82 हजार रुपये तथा उनकी पत्नी के पास 20 लाख 77 हजार रुपये मूल्य की चल संपत्ति है.
उनके ऊपर 5280रुपये का तथा उनकी पत्नी पर4160 रुपये का सरकारी कर्ज है. श्री आचार्या के पास छह लाख 89 हजार रुपये तथा उनकी पत्नी के पास एक लाख 78 हजार रुपये मूल्य की जमीन है.
उनके पास 42 हजार रुपये तथा उनकी पत्नी के पास 32 हजार रुपये नगद रुपये हैं. श्री आचार्या ने 16 लआक रुपये का जीवन बीमा, तीन लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया है, जबकि उनकी पत्नी के ना म से एक लाख रुपये का बीमा है.
