हेमंत बने प्रार्थी वामो की दूसरी सूची में

आसनसोल : विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची वाममोरचा ने गुरुवार को जारी की. इसमें बर्दवान जिला के नौ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है. इसे मिला कर जिले के 25 विधानसभा क्षेत्रों में 20 की घोषणा हो चुकी है. 20 में से 18 सीटों पर माकपा, एक पर फारवर्ड ब्लॉक […]

आसनसोल : विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची वाममोरचा ने गुरुवार को जारी की. इसमें बर्दवान जिला के नौ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है. इसे मिला कर जिले के 25 विधानसभा क्षेत्रों में 20 की घोषणा हो चुकी है. 20 में से 18 सीटों पर माकपा, एक पर फारवर्ड ब्लॉक और एक सीट एमएफबी के उम्मीदवार को दिया गया है.
गुरुवार को जारी सूची में आसनसोल दक्षिण से माकपा के हेमंत प्रभाकर, दुर्गापुर (पश्चिम) से माकपा के विप्रेंदू कुमार चक्रवर्ती, केतुग्राम से माकपा के सैयद अब्दुल कादिर, पूर्व स्थली (उत्तर) से माकपा के प्रदीप कुमार साहा, मेमारी से माकपा के देवाशिष घोष, कालना से माकपा के शुकुर चंद्र सिकदर, बर्दवान (दक्षिण) से माकपा के आइनूल हक, जमालपुर से एमएफबी के समर हाजरा और गलसी से फारवर्ड ब्लॉक के नंदा पंडित के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >