गिरा खौलता पानी चार श्रमिक झुलसे

नीचे देखे बगैर अधिकारी ने दिया लेडल खोलने का आदेश दुर्गापुर : डीएसपी प्लांट के एसएमएस विभाग में शुक्रवार दोपहर लेडल से गर्म पानी गिरने से नीचे सफाई का काम कर रहे चार ठेका श्रमिक दीपंकर रुईदास, मुक्ति बाध्यकर, रंजीत रुईदास और चंडी बाध्यकर झुलस गये. आनन-फानन में इन्हें डीएसपी अस्पताल में भरती कराया गया. […]

नीचे देखे बगैर अधिकारी ने दिया लेडल खोलने का आदेश
दुर्गापुर : डीएसपी प्लांट के एसएमएस विभाग में शुक्रवार दोपहर लेडल से गर्म पानी गिरने से नीचे सफाई का काम कर रहे चार ठेका श्रमिक दीपंकर रुईदास, मुक्ति बाध्यकर, रंजीत रुईदास और चंडी बाध्यकर झुलस गये. आनन-फानन में इन्हें डीएसपी अस्पताल में भरती कराया गया. दीपकंर और मुक्ति की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें द मिशन अस्पताल में रेफर कर दिया गया. घटना से प्लांट के श्रमिकों में रोष है.
इंटक नेता देवाशिष चौधरी ने बताया कि डीएसपी प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक के बाद एक दुर्घटनाएं हो रही हैं.एक ही जगह पर इस तरह का घटना तीन बार हो चुकी. उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुयी लेडल के नीचे चार ठेका श्रमिक सफाई का काम कर रहे थे. उन्हें वहां से हटाये बगैर ही डीएसपी अधिकारी ने लेडल खोलने का निर्देश दे दिया.
लेडल खोलते ही गरम पानी उन पर गिर गया. चारों बुरी तरह झुलस गये. सीधे तौर पर यहां अधिकारी की लापरवाही सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि पिछले दो माह के अंदर एसएमएस विभाग में तीन श्रमिकों की मौत हुयी और सात श्रमिक जख्मी हुये. आइएनटीटीयूसी नेता हिमांशु अक्श ने कहा कि घटना की जांच कर प्रबंधन दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें. बार- बार इस तरह की घटना एक ही विभाग में हो रही है.
अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो डीएसपी प्रबंधन का घेराव किया जायेगा. सीटू नेता सुबीर सेन गुप्ता ने कहा कि डीएसपी के अधिकारी उत्पादन पर विशेष जोर देते हुए सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं. अगर दोषी अधिकारी के खिलाफ 24 घंटा के अंदर कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. डीएसपी के जनसंपर्क अधिकारी बीआर कानंगो से संपर्क करने पर उन्होंने इस विषय में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >