रूपनारायणपुर : भाजपा बाराबनी मंडल कमेटी ने बुधवार को नूनीग्राम पंचायत के 228 और 229 नंबर बूथ क्षेत्र में महासंपर्क अभियान चलाया.
जिला सचिव सभापति सिंह, रोबिन सूत्रधर, अरिजीत राव, अंकुर लायक, सजल माजी, संदीप चक्रवर्ती, उज्जवल धीवर, बनमाली धीवर, राखोहरि, जगत मंडल आदि नेता शामिल थे. जिला सचिव श्री सिंह ने बताया कि दोनो बूथ क्षेत्र के अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में जारी 22 परियोजनाओं की जानकारी दी गयी.
