तीन करोड़ के लाल चंदन जब्त, एक गिरफ्तार

अलीपुरद्वार जिले के छह गांवों में चलाया गया अभियान अलीपुरद्वार : डुवार्स में लाल चंदन लकड़ियों की तस्करी मामले के तार दक्षिण भारत से जुड़े होने की आशंका केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने जतायी है. एसएसबी व वन विभाग की ओर से अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी अंतर्गत सांताली के विभिन्न गांवों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया […]

अलीपुरद्वार जिले के छह गांवों में चलाया गया अभियान
अलीपुरद्वार : डुवार्स में लाल चंदन लकड़ियों की तस्करी मामले के तार दक्षिण भारत से जुड़े होने की आशंका केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने जतायी है. एसएसबी व वन विभाग की ओर से अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी अंतर्गत सांताली के विभिन्न गांवों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया.
इस अभियान में करोड़ों रुपये के लाल चंदन की लकड़ियां जब्त की गयी है. इस मामले में एसएसबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पश्चिम सांताली समेत छह जगहों पर अभियान चलाने के दौरान पश्चिम सांताली से लकड़ी तस्कर टूना टिस्कु नाजिर्नारी को गिरफ्तार किया गया.
तलाशी अभियान के दौरान 17 नंबर बटालियन के एसएसबी जवानों ने मिट्टी के नीचे व प्लास्टिक से ढक कर तालाब में छिपाई गयीं लाल चंदन की लकड़ियों को भी निकाल लिया. एसएसबी जवानों ने बांस की झाड़ियों में छिपा कर रखी गयीं लकड़ियों को भी ढूंढ़ निकाला. सुबह से शाम तक करीब तीन करोड़ रुपये की लाल चंदन की लकड़ियों जब्त की गयीं.
दक्षिण भारत का तस्कर हो चुका है गिरफ्तार एसएबी व वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सालों पहले सांताली गांव में अभियान चला कर आंध्र प्रदेश की पुलिस ने दक्षिण भारत के एक लाल चंदन तस्कर को यहां से गिरफ्तार किया था. दक्षिण भारत से लाल चंदन की लकड़ियों को इन इलाकों में लाकर भूटान व उत्तर-पूर्व भारत में तस्करी की जा रही है.
लकड़ी तस्करी में स्थानीय लोगों के अलावा बड़े-बड़े लोगों का भी हाथ है. एसएसबी व वन विभाग को कई लोगों के नाम मिले हैं. लकड़ी तलाशी अभियान में एसएसबी ने ऐसी चंदन की लकड़ियां भी बरामद कीं, जिनपर वन विभाग के मुहर हैं. वन विभाग के मदारीहाट, नीलपाड़ा, कोदलाबस्ती, फॉरेस्ट बीट के वनकर्मी अभियान में शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >