पुलिस आयुक्त ने दिये टिप्स

साइबर तकनीक का उपयोग करते समय सतर्क रहें छात्र आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने गुरुवार को चांदमारी स्थित बालबोधन हाइ स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये जागरूकता शिविर आयोजित किया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर अजय नंद, आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी अशोक बोस, फैज-ए-आम फांड़ी […]

साइबर तकनीक का उपयोग करते समय सतर्क रहें छात्र
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने गुरुवार को चांदमारी स्थित बालबोधन हाइ स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये जागरूकता शिविर आयोजित किया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर अजय नंद, आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी अशोक बोस, फैज-ए-आम फांड़ी प्रभारी अखिल मुखर्जी, स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, शिक्षक एसएन सिंह, पीके पासवान, संजय प्रसाद, रेखा सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थी.
पुलिस कमिश्नर श्री नंद ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम तथा ट्रैफिक नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि विज्ञान अपने साथ कनीक लाता है तथा तकनीक विकास व विनाश दोनों में निर्णायक होता है.
यह उपयोग करनेवाले पर निर्भर है कि वह इसका उपयोग किस तरह से करता है. उन्होंने कहा कि ज्ञान के इस युग में मोबाइल फोन तथा इंटरनेट हबुत जरूरी है. इनके माध्यम से ज्ञान का विराट सागर छात्रों के सामने आ जाता है. सफलता के लिए इनका उपयोग काफी जरूरी है.
लेकिन इंटरनेट, फेसबुक, ट्वीटर, व्हाएट एप्प आदि का उपयोग काफी संभल कर करना होता है. उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों के साथ दोस्ती करना, उससे अंतर्मन की बातें कहना, अपनी कमजोरियों को सामने रखना तथा आंख बंद कर विश्वास करना काफी घातक होता है.
छात्र जीवन में बच्चे अबोध होने के कारण आसानी से इन बातों में आ जाते हैं तथा आपराधिक मनोवृत्ति के लोग इसका लाभ उठा लेते हैं. छात्र जीवन में इसके प्रति काफी सचेत रहने की जरूरत हैं. उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह इस तरह की प्रवृत्ति के लोगों के शिकार बने तो इसे छिपाये नहीं, तुरंत अपने अभिभावक व पुलिस को सूचित करें. पुलिस किसी को सूचित किये बिना उचित कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस को अपना गाजिर्यन व मित्र समङो.
उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिये सपने देखना जरूरी है. साथ ही उसे पूरा करने के लिये आशावादी होकर लगन व क ड़ी मेहनत भी करनी चाहिये. उन्होंने छात्रों को शिष्टाचार तथा जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अच्छा नागरिक बनने के लिये प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >