आसनसोल : आसनसोल नगर निगम प्रशासन ने गुरुवार को कार्यालय परिसर में विभिन्न स्कूलों के छात्रों में पौधे बांटा. पर्यावरण की रक्षा तथा पौधारोपण करने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया. प्रशासक तापस बनर्जी, सचिव प्रलय सरकार, अनिमेष दास ने पौधा वितरण किया.
आर्य कन्या, ईस्टर्न रेलवे ब्वायज स्कूल तथा आसनसोल महिला कल्याण स्कूल के 150 छात्र लाभान्वित हुए. प्रशासक श्री बनर्जी ने बताया कि आसनसोल नगर निगम द्वारा लोगों को पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के साथ उसे हरा-भरा रखने के लिये जागरूक करने के लिये कई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. स्कूलों बच्चों को पौधे वितरित कर उन्हें पौधारोपण का महत्व समझाने का प्रयास किया गया.
