ध्रुवडंगाल रेलवे क्रॉसिंग-हिलव्यू मोड़ सड़क की मरम्मत शुरू

बर्नपुर : धुवड्रंगाल क्षेत्र में जजर्र हो चुकी सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है. आसनसोल नगर निगम प्रशासन के स्तर से ध्रुवडंगाल रेलवे क्रॉसिंग से हिलव्यू मोड़ तक जजर्र हो चुकी सड़क की मरम्मत बुधवार से शुरू हुई. स्थानीय तृणमूल नेता कुमारेश मिश्र ने बताया कि बीते 30 वर्षो से […]

बर्नपुर : धुवड्रंगाल क्षेत्र में जजर्र हो चुकी सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है. आसनसोल नगर निगम प्रशासन के स्तर से ध्रुवडंगाल रेलवे क्रॉसिंग से हिलव्यू मोड़ तक जजर्र हो चुकी सड़क की मरम्मत बुधवार से शुरू हुई. स्थानीय तृणमूल नेता कुमारेश मिश्र ने बताया कि बीते 30 वर्षो से इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से यह पूरी तरह से जजर्र हो गयी थी.
इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी होती थी. सड़क में बने गड्ढ़े से रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे. विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी थी. मरम्मत होने से काफी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >