स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध प्रतियोगिता

रूपनारायणपुर : स्वच्छ भारत अभियान के प्रति छात्रों में जागरुकता लाने के लिये सालानपुर क्षेत्रीय प्रबंधन ने बुधवार को एरिया गेस्ट हाउस में स्कूली बच्चों की ‘वेस्टेज टू वेल्थ’ पर वाद विवाद और निंबध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की. महाप्रंबधक अजय कुमार सिंह ने उदघाटन तथा समापन पर विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया. वरीय प्रबंधक (कार्मिक […]

रूपनारायणपुर : स्वच्छ भारत अभियान के प्रति छात्रों में जागरुकता लाने के लिये सालानपुर क्षेत्रीय प्रबंधन ने बुधवार को एरिया गेस्ट हाउस में स्कूली बच्चों की ‘वेस्टेज टू वेल्थ’ पर वाद विवाद और निंबध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की.
महाप्रंबधक अजय कुमार सिंह ने उदघाटन तथा समापन पर विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया. वरीय प्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) राजेश त्रिवेदी, सहायक प्रबंधक (कार्मिक ) नलिनी एक्का, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) ए चटर्जी आदि उपस्थित थे.
वाद विवाद प्रतियोगिता के जज मंडली में अतिरिक्त महाप्रबंधक केबी महाजन, क्षेत्रीय अभियंता एके वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक (सिविल) आरके मुखर्जी, क्षेत्रीय अभियंता अमित कुमार राय, क्षेत्रीय अभियंता (पीसीडी) कृष्ण मुरारी, एएसएम अरुप भट्टाचार्या उपस्थित थे.
महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिये छात्रों को जागरुक करना सबसे जरुरी है. इससे उनके परिजन व आनेवाली पीढ़ी जागरुक होगी.
कक्षा चार से 12वीं तक के छात्रों में ‘वेस्टेड टू वेल्ट’ (कचड़ा से धन) पर वाद विवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई. निबंध प्रतियोगिता ग्रुप ए (बालक) में सुमीत सिंह प्रथम, रमेशी पासवान द्वितीय और रुद्र प्रताप सिंह तृतीय, ग्रुप बी में अर्णव तपादार प्रथम, अल्लाउद्दीन अंसारी द्वितीय, ग्रुप सी में इंद्रनील सरकार प्रथम, शिवम रजक द्वितीय, ग्रुप ए (बालिका) में श्रेया माजी प्रथम, नेहा सिंह द्वितीय, सुपर्णा मंडल तृतीय, ग्रुप बी में रश्मि गुप्ता प्रथम, तृषा माजी द्वितीय, पिंकी मंडल तृतीय, ग्रुप सी में एस मंडल प्रथम, पार्वती हेम्ब्रम द्वितीय एवं गुडिया राय तृतीय रही.
वाद विवाद प्रतियोगिता ग्रुप ए बालक में अभिमन्यू भूइयां प्रथम, सुमीत नोनिया द्वितीय,ग्रुप बी में अल्लाउद्दीन अंसारी प्रथम, ए पाल द्वितीय, ग्रुप सी में इंद्रनील सरकार प्रथम, शिवम रजक द्वितीय, वाद विवाद ग्रुप ए बालिका में महेश्वरी केवट प्रथम, ज्योति केवट द्वितीय, दिपिका नोनिया तृतीय, ग्रुप बी में रश्मि गुप्ता प्रथम, ग्रुप सी मे दीप शिखा राय प्रथम, गुड़िया कुमारी रजक द्वितीय हुयी. सभी को महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >