पीएचइडी से नहीं हो रही जलापूर्ति, बढ़ी परेशानी

सीतारामपुर : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) द्वारा दो दिनों से वाटर सप्लाई बंद करने से पूरे क्षेत्र में पेयजल के लिये परेशआनी बढ़ गयी है. आसनसोल नगर निगम के बराकर वाटर सप्लाइ संयंत्र से पानी सप्लाई करने को विवश है. अधिकारियों ने बताया कि पीएचइडी के कल्याणोश्वरी जल संयंत्र में […]

सीतारामपुर : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) द्वारा दो दिनों से वाटर सप्लाई बंद करने से पूरे क्षेत्र में पेयजल के लिये परेशआनी बढ़ गयी है. आसनसोल नगर निगम के बराकर वाटर सप्लाइ संयंत्र से पानी सप्लाई करने को विवश है.
अधिकारियों ने बताया कि पीएचइडी के कल्याणोश्वरी जल संयंत्र में तकनीकी खराबी आने से इस क्षेत्र में पेयजल की सप्लाइ नहीं हो पा रही है. मरम्मत कार्य जारी है. दो दिनों से पानी सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को दूर दराज से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है. सबसे अधिक समस्या उनलोगों को हो रही है, जिनके घर में किसी प्रकार की कोई कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. ऐसे लोगों को अपनी समस्या का समाधान करने के लिये बराकर वाटर सप्लाइ संयंत्र से पानी लेकर आना पड़ रहा है. पीएचइडी के अधिकारियों से बातचीत हुई.
उक्त अधिकारियों ने कहा कि कल्याणोश्वरी जल विभाग में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुयी है. कार्य चल रहा है बहुत जल्द पानी बहाल करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >