रेलवे बोर्ड सदस्य का दो दिवसीय चिरेका दौरा

डब्ल्यूएजी-नौ रेल इंजन का किया जीएम संग संयुक्त लोकार्पण अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन पर किया विचार-विमर्श चित्तरंजन : रेलवे बोर्ड के बिजली सदस्य एवं पदेन सचिव नवीन टंडन ने चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) का दोदिवसीय दौरा किया. उन्होंने चिरेका के विभिन्न स्थानों यथा- चिरेका रेलवे कॉलोनी, वाटर फिल्टर हाउस, शैलहरी हिल टॉप […]

डब्ल्यूएजी-नौ रेल इंजन का किया जीएम संग संयुक्त लोकार्पण
अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन पर किया विचार-विमर्श
चित्तरंजन : रेलवे बोर्ड के बिजली सदस्य एवं पदेन सचिव नवीन टंडन ने चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) का दोदिवसीय दौरा किया. उन्होंने चिरेका के विभिन्न स्थानों यथा- चिरेका रेलवे कॉलोनी, वाटर फिल्टर हाउस, शैलहरी हिल टॉप तथा बोट क्लब इत्यादि का निरीक्षण किया. उन्होंने देशबंधु लोको पार्क में फेयरी प्रिन्सेस टॉय ट्रेन की भी सवारी की. उनके सम्मान में चिरेका सांस्कृतिक संगठन ने चित्तरंजन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया.
सोमवार को उन्होंने चिरेका के विभिन्न शॉपों यथा- विद्युत लोको एसेम्बली शॉप, कर्षण मोटर शॉप, व्हील शॉप एवं लोको फेब्रिकेशन शॉप का निरीक्षण किया. उन्होंने चिरेका में विद्युत इंजन के उत्पादन की समीक्षा की. उन्होंने कर्षण मोटर शॉप के भीतर थ्री-फेज स्टाटर वाईंडिंग अनुभाग में नवनिर्मित वातानुकूलित कर्षण मोटर वाईंडिंग अनुभाग का उद्घाटन किया.
चिरेका के महाप्रबंधक सीपी तायल, मुख्य बिजली इंजीनियर हरिन्द्र राव,मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ए सिंह, वित्त सलाहकार जेएन पांडे,भंडार नियंत्रक एस बारिक, मुख्य अभियंता बीआर कंवर, जी श्रीनिवास राव, मुख्य कार्मिक अधिकारी तथा चिरेका के सभी वरीय अधिकारी कारखाना परिदर्शन के दौरान श्री टंडन के साथ थे.
श्री टंडन एवं श्री तायल ने संयुक्त रु प से चिरेका निर्मित ‘600 वें डब्ल्युएजी-नौ रेल इंजन’को भारतीय रेल के बेड़े में शामिल करने हेतु आनुष्ठानिक रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. महिला कल्याण केन्द्रीय संगठन की वरीय कार्यकारी सदस्य अमीता टंडन, चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अमीता तायल, संगठन की अन्य सदस्य के साथ एवं चिरेका स्टाफ काउंसिल के सदस्य उपस्थित थे.
श्री टंडन ने चिरेका के वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया. उन्होंने चिरेका स्टाफ काउंसिल के सदस्यों के साथ भी चर्चा की . अपने संक्षिप्त वक्तव्य में उन्होंने चिरेका द्वारा किये गये श्रेष्ठ कार्य की प्रशंसा की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.
श्री टंडन ने चिरेका सांस्कृतिक संगठन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए 50 हजार रुपये के सामूहिक नकद पुरस्कार की घोषणा की. उन्होंने चिरेका के उत्कृष्ठ कार्य निष्पादन पर प्रोत्साहन हेतु 50 हजार रुपये के सामूहिक नकद पुरस्कार का भी घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >