राशि भुगतान के लिए शिक्षकों ने भी जताया विरोध
आद्रा : आइटीआई परीक्षा पुरुलिया जिले के कई स्कूलों में रविवार को आयोजित हुयी. पर प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गयी. कई परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र भी दिया गया था.
पर अचानक परीक्षा रद्द होने की खबर मिलते ही छात्र छात्राओं से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका ले ली गयी. अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर छात्र छात्राओं ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया.
कई स्थानों में छात्र छात्राओं ने सड़क जाम किया. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की. परीक्षा केंद्रों में परीक्षक शिक्षकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया. उनलोगों ने रविवार को अतिरिक्त हाजिरी की मांग की. मुख्य शिक्षक ने बताया कि पांच जुलाई को उन्हे कार्ड पर आना होगा.
पर जब दो दिन के अतिरिक्त वेतन की मांग की तो बताया कि केवल एक दिन का ही वेतन मिलेगा. छात्र छात्राओं ने बताया कि काफी परेशानियों के बीच बारिश में सैकड़ों रुपये खर्च कर रविवार को परीक्षा देने आये थे. पर अचानक पता चला कि प्रश्न पत्र लिक होने से परीक्षा रद्द कर दी गयी है. डीएसओ ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने के मामला के लिये राज्य के तृणमूल सरकार पूरी तरह दोषी है. शिक्षा मंत्री को जल्द से जल्द इस्तीफा देना होगा. अन्यथा सोमवार को सड़क अवरोध करेंगे.
