सरकार आइटीआइ की फीस राशि वापसी की रखी मांग

केंद्रीय मंत्री बाबुल से मिले छात्र सर्टिफिकेट व संस्था निकली फर्जी, संचालिका जेल में बर्नपुर : एसबी गोराई रोड स्थित सरकार आइटीआइ के छात्रों ने रविवार को केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो से हीरापुर में मुलाकात की तथा फीस के रूप में प्रति छात्र से ली गयी 50 हजार रुपये की राशि की […]

केंद्रीय मंत्री बाबुल से मिले छात्र
सर्टिफिकेट व संस्था निकली फर्जी, संचालिका जेल में
बर्नपुर : एसबी गोराई रोड स्थित सरकार आइटीआइ के छात्रों ने रविवार को केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो से हीरापुर में मुलाकात की तथा फीस के रूप में प्रति छात्र से ली गयी 50 हजार रुपये की राशि की वापसी की मांग की.
सनद रहे कि कोर्स समाप्त होने पर संस्था द्वारा आइटीआइ का फर्जी प्रमाणपत्र दिये जाने की शिकायत कर छात्रों ने काफी हंगामा किया गया था.जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर संस्था की संचालिका ईरा मुखर्जी सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. छात्रों ने संस्था से कोर्स के लिये गये रकम को वापस करने की मांग की थी. लेकिन इस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्रों ने श्री सुप्रियो को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप करने की मांग की.
छात्र विकास गिरि ने बताया कि सरकार आइटीटीआइ से 400 छात्रों ने फीटर तथा इलेक्ट्रिशियन का कोर्स किया गया. जिसके लिये छात्रों से प्रति छात्र 50 हजार रुपये तक की वसूली की गयी थी. लेकिन संस्था फर्जी होने के साथ उसके द्वारा दिया प्रमाण पत्र भी नकली है.
जिससे छात्रों के भविष्य के साथ संस्था द्वारा खिलवाड़ किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालिका ईरा मुखर्जी को जेल भेज दिया लेकिन छात्रों को रकम नहीं लौटाई गयी. इसी मांग पर छात्रों द्वारा सड़क जाम करने ने छात्रों को इंसाफ दिलाने के बजाय उनकी बर्बरता से पिटाई कर दी. जिससे छात्रों में निराशा का माहौल है. सांसद बाबुल सुप्रियो ने मामले की जानकारी लेकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >