सोदपुर क्षेत्र की कोलियरियों से उत्पादन शुरू करने की पहल

सांकतोड़िया : सोदपुर एरिया की उत्पादन ठप पड़ी कोलियरियों में उत्पादन पुन: चालू करने के मुद्दे पर गुरु वार को इसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (योजना व परियोजना) मनोज कुमार के साथ अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें धेमोमेन कोलियरी एजेंट डीआर चौधरी और सर्वे अधिकारी, सोदपुर आर कोलियरी के एजेंट बीपी यादव तथा सर्वे अधिकारी आदि […]

सांकतोड़िया : सोदपुर एरिया की उत्पादन ठप पड़ी कोलियरियों में उत्पादन पुन: चालू करने के मुद्दे पर गुरु वार को इसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (योजना व परियोजना) मनोज कुमार के साथ अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें धेमोमेन कोलियरी एजेंट डीआर चौधरी और सर्वे अधिकारी, सोदपुर आर कोलियरी के एजेंट बीपी यादव तथा सर्वे अधिकारी आदि उपस्थित थे.
जानकारी के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने एरिया की कोलियरियों से जुड़े प्लान पेश किया. चिनाकुड़ी कोलियरी एजेंट जेसी राय के साथ भी बैठक की गयी थी. महाप्रबंधक (योजना व परियोजना) श्री कुमार ने बताया कि सारे प्रस्तावों को बारीकी से देखा जा रहा है.
उत्पादन बंद पड़ी कोलियरियों में फिर से उत्पादन बहाल करने के लिये उन पर कितना लागत आयेगा तथा कंपनी को इससे क्या लाभ होगा तथा उन कोलियरियों में कोयले का कितना भंडार है इन सब पर गौर किया जा रहा है. इसके साथ ही कहां-कहां पैच खोलना है, इसपर भी विचार किया जा रहा है. इसके बाद इन सारे प्रस्तावों को सीएमपीडीआई (रांची) भेजा जायेगा. वहां से अनुमोदन मिलने के बाद इस पर कार्य किया जायेगा.
गौरतलब है कि सोदपुर की कुल ग्यारह कोलियरियों में पांच कोलियरियों का कोयला उत्पादन ठप पड़ा है. इसीएल के तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) बीआर रेड्डी भी सोदपुर एरिया का भविष्य संवारने के लिये चिंतित है. उनका कहना है कि सोदपुर एरिया में उन्नत मान का कोयले का भंडार है.
इसे हर हाल में निकाला जायेगा. इसे लेकर कई तरह का तकनीक लगाने का प्रयास किया जा रहा है. चिनाकुड़ी माईन संख्या एक के बारे में अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर डूबने नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >