सरकार गठन पर पांच दिवसीय आयोजन 26 से

आसनसोल : राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सूचना व संस्कृति विभाग के सहयोग से रवींद्र भवन में 26 जून से पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा. कथा हॉल में गुरुवार को हुई बैठक में एडीएम सुमित गुप्ता, एसडीओ अमिताभ दास, म्यूनिसिपल इंजीनियर, आसनसोल महकमा संस्कृति विभाग अधिकारी समाप्ति घोष, माध्यमिक- उच्च माध्यमिक पर्यवेक्षक […]

आसनसोल : राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सूचना व संस्कृति विभाग के सहयोग से रवींद्र भवन में 26 जून से पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा.
कथा हॉल में गुरुवार को हुई बैठक में एडीएम सुमित गुप्ता, एसडीओ अमिताभ दास, म्यूनिसिपल इंजीनियर, आसनसोल महकमा संस्कृति विभाग अधिकारी समाप्ति घोष, माध्यमिक- उच्च माध्यमिक पर्यवेक्षक निमाई मोहंती, एडीआई, पीएचई, स्वास्थ्य, विद्युत समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
26 जून से 30 जून तक रवींद्र भवन में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जिसमें 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. रवींद्र भवन परिसर में 20 स्टॉल लगाये जायेंगे. जिसमें हस्तशिल्प के 15 तथा फास्ट फूड के पांच स्टॉल लगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >