माकपा के पूर्व पार्षद जगदीश शर्मा टीएमसी में

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार की शाम जीटी रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप सभा आयोजित की. राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक, पूर्व उपमेयर अमरनाथ चटर्जी, पूर्व मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक, पूर्व पार्षद कुर्बान अली, उत्पल सिन्हा, राजा बागची आदि उपस्थित थे. संबोधित करते हुए श्रम मंत्री मलय घटक ने आसनसोल में […]

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार की शाम जीटी रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप सभा आयोजित की. राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक, पूर्व उपमेयर अमरनाथ चटर्जी, पूर्व मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक, पूर्व पार्षद कुर्बान अली, उत्पल सिन्हा, राजा बागची आदि उपस्थित थे.
संबोधित करते हुए श्रम मंत्री मलय घटक ने आसनसोल में किये गये विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार द्वारा आसनसोल में काफी विकास किया गया. जितना वामफं्रंट के 34 वर्ष के शासन में भी नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि आसनसोल में विशेषकर हिंदी भाषियों की सुविधा के लिये काफी कार्य किया गया.
राज्य सरकार द्वारा स्थापित काजी नजरूल यूनिवर्सिटी से पिछले वर्ष से हिंदी में एमए की पढ़ाई शुरू हो गयी है. साथ ही बीबी कॉलेज में भी हिंदी कॉलेज शुरू किया गया है. इस दौरान वार्ड संख्या 12 के पूर्व माकपा पार्षद जगदीश शर्मा समेत जगदीश प्रसाद केडिया, अरूण शर्मा, सियाराम अग्रवाल, रामअवतार चौखानी, विनोद गुप्ता समेत कई समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई. जहां श्रम मंत्री मलय घटक ने इन्हें पार्टी का झंडा थमाकर तृणमूल में शामिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >