बांकुड़ा : 23 दिनों तक चलनेवाले बांकुड़ा आम मेला में ग्राहकों खरीददारी की भीड़ उमड़ रही है. रविवार को छुट्टी होने के कारण ग्राहकों की भीड़ अधिक रही. गौरतलब है कि बांकुड़ा आम मेला का उद्घाटन 29 मई को स्थानीय सांसद मुनमुन सेन ने किया था. मेले में आम की बिक्री के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन हो रहा है. मेला का आयोजन जिला प्रशासन के मनरेगा सेल के तत्वावधान में जिला परिषद ऑडिटोरियम के प्रांगण में किया गया है.
मेले में सात स्टॉल लगाये गये है. सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने स्टॉल लगाया है. जिला प्रशासन के स्तर से सौ दिन कार्य के माध्यम से बागान तैयार करा कर जीविकोपाजर्न का मार्ग प्रशस्त किया है. इस बारे में जिला मनरेगा सेल के नोडल ऑफिसर बाबूलाल महतो ने कहा कि मेले का आयोजन 29 जून तक किया गया है.
प्रत्येक दिन आम की खरीदादारी बड़े पैमाने पर हो रही है. प्रतिदिन औसतन दो से तीन क्विंटल की खरीदारी हो रही है. रविवार को इसकी बिक्री पांच क्विंटल तक पहुंच गयी. धीरे धीरे लोगों में आम मेला के आयोजन के तहत बिक्री बढ़ेगी. जिसका लाभ सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को होगा एवं फ्रेश मैंगो का जायका जिले के निवासियों को मिल सकेगा.
